सितारगंज (उधम सिंह नगर)। सितारगंज के सैजनी गांव में सोमवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना घटी। अपने खेत में लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे 45 वर्षीय किसान गुरबाज सिंह आग की लपटों में घिर गए और बुरी तरह झुलस गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कैसे हुई घटना?
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे किसान गुरबाज सिंह के खेत में रखे गेहूं के भूसे में अचानक आग लग गई। आग को फैलता देख गुरबाज उसे बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और वे खुद उसकी चपेट में आ गए।

अस्पताल में घोषित किया मृत
घटना की सूचना मिलते ही सरकड़ा चौकी इंचार्ज दीपक तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से झुलसे हुए किसान को 108 एंबुलेंस के जरिए उप जिला अस्पताल, सितारगंज ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी मनप्रीत कौर और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *