सितारगंज (उधम सिंह नगर)। सितारगंज। पत्नी और बच्चों के वियोग में राजमिस्त्री ने जामुन के पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा। जिसके बाद शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, शराब पीने को लेकर बलीनगर निवासी सलीम (25) पुत्र शराफत अली का उसकी पत्नी से 10 दिन पहले विवाद हो गया था। जिसके बाद उसकी पत्नी अपने चार बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। तभी से वह पत्नी और बच्चों को वापस घर लाने का प्रयास कर रहा था। उनके घर ना लौटने से वह कई दिनों से अवसाद में था।
परिजनों ने बताया कि रविवार शाम से वह घर नहीं लौटा था। सोमवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित जामुन के पेड़ में चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली। बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता था।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारकर अस्पताल भेजा। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। जिसे जांच के लिए कब्जे में लिया गया। इधर, फील्ड यूनिट टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं, पत्नी और उसके चार छोटे बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *