दियोरिया कला। पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम खरदहाई में रविवार दो अगस्त की रात हुई चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित हरिओम पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी खरदहाई द्वारा घर में घुसकर जेवरात का बक्सा चोरी होने के संबंध में दी गई तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ग्राम खरदहाई निवासी अभियुक्त रचित उर्फ तोताराम पुत्र स्व. विनोद कुमार को पकड़िया नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने एक जोड़ी पीली धातु के टाप्स, एक पीली धातु की अंगूठी, एक जोड़ी सफेद धातु की पायल, 15 हजार रुपये नकद तथा बक्से से चोरी गए दो कुर्ते, दो मर्दाना धोती और एक अंगोछा बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।