कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। छत्तूपुर गांव में बेटे द्वारा पिता को गोली मारने का मामला सामने आया है। घायल पिता की प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रामनरेश के रूप में हुई है। उन्हें गोली लगने के बाद गंभीर हालत में उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी बेटा राहुल मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक रामनरेश अपनी पत्नी और बच्चों से अलग रहते थे। पुलिस पारिवारिक विवाद समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *