काशीपुर। पेपर एवं पैकेजिंग उद्योगों में ऊर्जा की बचत और ऊर्जा दक्ष तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को चैम्बर हाउस, काशीपुर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ऊर्जा दक्षता ब्यूरो, ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली की ओर से अदिती योजना (Assistance in Deploying Energy Efficiency Technologies in Industries and Establishments) के तहत किया गया।

सेमिनार में मुख्य अतिथि ऊर्जा दक्षता ब्यूरो, ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के संयुक्त निदेशक समीर कुमार गुप्ता और विशिष्ट अतिथि सहायक प्रबंधक (तकनीकी) अनिमेष अग्रवाल मौजूद रहे।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य उद्योग प्रतिनिधियों को ऊर्जा दक्ष तकनीकों को अपनाने, ऊर्जा की खपत और लागत कम करने तथा सरकार की ओर से उपलब्ध वित्तीय सहायता का लाभ उठाने के लिए जागरूक करना था।

अदिती योजना के प्रावधानों की दी जानकारी

कार्यशाला के दौरान अदिती योजना के विभिन्न प्रावधानों, पात्रता मानदंड, उपलब्ध वित्तीय सहायता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने उद्योगों में ऊर्जा दक्ष तकनीकों के इस्तेमाल से होने वाले संभावित लाभों और ऊर्जा बचत के उपायों पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम में उद्योग प्रतिनिधियों ने ऊर्जा दक्षता से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त की और योजना के तहत उपलब्ध सहायता को लेकर चर्चा की।

उद्योग प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

सेमिनार में केजीसीसीआई पेपर यूनिट चैप्टर के चेयरमैन संजीव जिंदल, उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूरेडा) की परियोजना अधिकारी चांदनी बंसल सहित अतुल अग्रवाल, जगमोहन सिंह, आलोक भारद्वाज, विनय प्रताप राव, प्रदीप सिंह, मोहम्मद दानिश, आरसी पांडे, संदीप कुमार, प्रतीक कुमार, अर्पित सिंघल और सौरभ गुप्ता समेत क्षेत्र के अन्य उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सेमिनार में उद्योगों में ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और ऊर्जा की लागत कम करने के लिए उपलब्ध तकनीकी एवं वित्तीय विकल्पों पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi