औरैया। दिबियापुर थाना पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश संजय उर्फ संजू उर्फ शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और नकदी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, संजय छिनैती के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दिबियापुर थाना पुलिस ने उसे दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।