रूद्रपुर। पुलिस अधीक्षक अपराध,यातायात ऊधमसिंहनगर जितेन्द्र चौधरी के निर्देशन में जनपद पुलिस एक्शन मोड में।जनपद ऊधमसिंहनगर में सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अपराध,यातायात जितेंद्र चौधरी द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों ,थाना प्रभारियों एवं यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की लापरवाही अब स्वीकार्य नहीं होगी। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष की गई कार्यवाही में आई कमी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी अपने- अपने क्षेत्रों में प्रभावी एवं दृश्यमान कार्यवाही सुनिश्चित करें अन्यथा संबंधित की जवाब देही तय की जाएगी।कहा शाम के समय विशेष चेकिंग अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अनिवार्य रूप से एल्कोमीटर से जांच कर मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करें।सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण तेज गति को नियंत्रित करने हेतु कस्बों एवं गांवों के प्रवेश मार्गों पर जिगजैग बैरिकेटिंग लगाए जाने के निर्देश दिए हैं जिससे वाहनों की रफ्तार नियंत्रित हो सके।एक बाइक पर 3 या 4 सवारी बैठाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा साथ ही मॉडिफाइड साइलेंसर एवं नियमों के विरुद्ध संचालित वाहनों को तत्काल सीज करने के निर्देश दिए गए हैं।खतरनाक तरीके से,रोंग साइड ड्राइविंग पर सख्ती बरतें,नियमों के विपरीत मॉडिफिकेशन कर चलाए जा रहे वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाकर तत्काल कार्यवाही एवं सीज की कार्रवाई की जाएगी।जनपद में ऐसे स्थानों को चिन्हित करें जहां बार-बार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं,इन ब्लैक स्पॉट्स पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक यातायात संकेतक, साइन बोर्ड एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे।कहा अधिकारी फील्ड में सक्रिय भागीदारी करें अभियान की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी प्रतिदिन शाम के समय विभिन्न चेकिंग प्वाइंट्स पर स्वयं उपस्थित रहकर कार्यवाही की निगरानी करेंगे।पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें।सतर्कता ही सुरक्षा है,नियमों का पालन कर जीवन को सुरक्षित बनाएं।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)