-पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने आयोजित किया आम महोत्सव-2026

पीलीभीत। नगर पालिका परिषद, पीलीभीत की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल द्वारा आयोजित आम महोत्सव-2026 में भाजपा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम आत्मीय मिलन, सामाजिक समरसता और सकारात्मक संवाद का केंद्र बना।
गुरुवार देर शाम शहर के ओम लॉन में कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विभिन्न किस्मों के आमों का स्वाद लिया और आपसी संवाद के माध्यम से संगठनात्मक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा की। आयोजन का उद्देश्य केवल आम के विविध स्वादों से परिचय कराना नहीं, बल्कि पारिवारिक वातावरण में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना को मजबूत करना भी रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और आपसी संवाद को बढ़ावा देने वाला सार्थक प्रयास बताया। कार्यक्रम में आम महोत्सव-2026 का सेल्फी प्वाइंट विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक दुष्यंत कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान आदि सहित भाजपा एवं संघ परिवार के बड़ी संख्या में अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं शहर के अधिकांश गणमान्य नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi