सितारगंज। पुलिस ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

खबर के अनुसार खटीमा के गांव नौगवां ठग्गू निवासी रूबी देवी ने बताया कि 15 जनवरी को उसके पति धीरज सिंह अपने साथी संदीप सिंह के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।

तभी किच्छा हाईवे पर नयागांव के पास अज्ञात वाहन ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके पति के बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसके पति धीरज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका साथी संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। खटीमा के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मामले में महिला ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi