रुद्रपुर। जाने-माने उद्योगपति एवं समाजसेवी पवन अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का कुमाऊँ प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर अग्रवाल समाज एवं उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल के नेतृत्व में समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
प्रमोद मित्तल ने कहा कि पवन अग्रवाल की सेवाभावना, संगठन के प्रति निष्ठा तथा समाजहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल एवं राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल ने उन्हें उत्तराखंड के कुमाऊँ प्रांत का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि पवन अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाजहित के कार्यों को और गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल, कुशल अग्रवाल, रवि अग्रवाल, अमित जैन, सुनील पचैरी सहित अन्य लोगों ने पवन अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।