रुद्रपुर। भदईपुरा निवासी एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के आठ लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, शारीरिक शोषण और तीन तलाक देने का अत्यंत गंभीर मामला दर्ज कराया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कठोर धाराओं में कार्यवाही शुरू कर दी है। पीड़िता नाजरीन ने तहरीर में बताया कि उसका निकाह दिसंबर 2021 में आले हसन निवासी बिलासपुर के साथ हुआ था। विवाह के लिए उसके पिता ने अपना घर तक बेच दिया था और सामर्थ्य से बढ़कर करीब दस लाख रुपये खर्च किए थे।
आरोप है कि विवाह के पहले दिन से ही पति आले हसन, ससुर नसीर, सास फिरोजा, जेठ जावेद, देवर नूर हसन और नन्दोई पक्ष के लोग उसे कम दहेज के लिए ताने देने लगे, ससुरालियों ने पांच लाख रुपये नकद और कार की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दिल्ली प्रवास के दौरान उसके जेठ जावेद ने उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया और अश्लील हरकतें कीं विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया। पीड़िता को यह भी पता चला कि उसका पति अनैतिक देह व्यापार में लिप्त है और उस पर भी इस गंदे काम के लिए दबाव बनाया गया दिसंबर 2022 में पुत्री के जन्म के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई। तहरीर के अनुसार पूर्व में महिला हेल्प डेस्क में समझौता होने के बावजूद ससुरालियों का व्यवहार नहीं बदला आरोप है कि 26 नवंबर 2025 को पति ने फोन पर एक गवाह की मौजूदगी में उसे तीन बार तलाक तलाक बोल दिया इसके बाद ससुर, सास और ननद ने उसके साथ मारपीट की और उसे जिंदा जलाने का प्रयास भी किया। 29 नवंबर को पीड़िता को उसकी पुत्री के साथ केवल पहने हुए कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद जब पीड़िता अपने मायके आ गई तो 10 दिसंबर को आरोपी पति और सास ससुर वहां भी पहुंच गए और शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। कोतवाली में रिपोर्ट की गयी पर कोई कार्यवाही नही की गयी,सैकडो चक्कर लगाने के बाद नवनियुक्त कप्तान से गुहार लगाने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)