नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तर भारत में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक खतरनाक गिरोह के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है। जॉइंट सीपी (JCP) सुरेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि टीम ने एक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है और दो मुख्य तस्करों को गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि दिल्ली-एनसीआर और पंजाब के इलाकों में हथियारों की बड़ी खेप भेजी जा रही है। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने दबिश दी और वहां फैक्ट्री चला रहे हासिद (निवासी मेरठ) और उसके सहयोगी परवेज को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इनका एक अन्य साथी साजिद अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

घातक हथियारों का जखीरा बरामद
पुलिस ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में अधबने और तैयार घातक हथियार, कट्टा, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। जेसीपी सुरेंद्र कुमार के अनुसार, यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर भारत और पंजाब के गैंगस्टरों को हथियारों की सप्लाई करता था।

गिरोह का नेटवर्क और जांच
शुरुआती जांच में पता चला है कि पकड़े गए आरोपी लंबे समय से इस काले कारोबार में लिप्त थे। पुलिस अब इनके ‘फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज’ की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन हथियारों का इस्तेमाल किन-किन वारदातों में होना था।


(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *