रूद्रपुर। यूपीएससी परीक्षा में चयनित आईएएस अधिकारी द्वारा छात्राओं का मार्गदर्शन’ आज राजकीय बालिका इंटर कालेज फाजलपुर महरौला रुद्रपुर में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 46वें स्थान पर आईएएस चयनित सुश्री साम्भवी तिवारी का स्वागत एवम् अभिनन्दन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत ने बुके प्रदान कर उनका स्वागत किया। विद्यालय की छात्राओं के द्वारा उनके सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सुश्री साम्भवी तिवारी ने छात्राओं के समक्ष अपने अनुभव साझा किए एवम् छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने, अपने कैरियर की दिशा चयनित करने एवम् कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित किया और उन्होंने बताया सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं बल्कि निरन्तर प्रयास एवम् अनुशासन के साथ कड़ी मेहनत है। इस अवसर विद्यालय की छात्राओं के साथ विद्यालय की शिक्षिकाएं डॉ बसन्ती रानी, विनीता जगदीश चौधरी, संगीता नेगी, पूनम रानी, भगवती पांडे, अलका मेहरा, निधि वर्मा आदि उपस्थित रही।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या शुभा रावत ने विद्यालय की छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अभिप्रेरित एवम् मार्गदर्शन करने हेतु सुश्री साम्भवी तिवारी का आभार व्यक्त किया।

———-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *