UP गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक किशोरी अपने घर की चौथी मंजिल की छत पर चढ़ गई और छत से नीचे कूदने की धमकी देने लगी। युवती किसी बात को लेकर अपने परिजनों से नाराज थी। किशोरी की इस हरकत से मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर फायर सर्विस की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने सर्तकतापूर्वक दूसरे मकान की छत के रास्ते किशोरी तक पहुंचकर और बहुत ही सूझबूझ के साथ उसका सफल रेक्क्यू कर लिया। किशोरी को काउंसलिंग के लिए भेजा गया है जहां उससे पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों की सही जानकारी मिल सके।