रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप की चौकी आवास विकास पुलिस और एएनटीएफ यूनिट ने संयुक्त ने चेकिंग के दौरान एक महिला समेत तीन नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है तीनों के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप बरामद की है। पुलिस की जांच में पता चला कि नशे के सौदागर किच्छा से नशीली दवाइयों की खेप लगाकर लती युवकों को मुहैया कराते थे पुलिस ने एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार एएनटीएफ यूनिट प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी व कोतवाल ट्रांजिट कैम्प मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। किच्छा बाईपास मार्ग पर बाईक पर तीन लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर बाईक सवार भागने की कोशिश करने लगे तभी पुलिस कर्मियों ने पीछा किया तो बाईक सवार हडबडाहट में नीचे गिर गये पुलिस ने बाईक पर सवार दो युवक और एक महिला को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में तीनों ने अपना नाम अमित विश्वास पुत्र अमर विश्वास निवासी कौशलगंज बिलासपुर यूपी, अजय सागर उर्फ सोनू पुत्र कुंवरपाल निवासी आजाद नगर थाना ट्रांजिट कैंप और सबसे पीछे बैठी महिला ने अपना नाम प्रिया निवासी खुरपिया फार्म किच्छा बताया। तलाशी लेने पर 25 शीशिया एविल नशीला सिरप, 25 ब्रुफेन नशीली गोलियां और 16 शीशियां पिनरामाइन मैलेट नशीले इंजेक्शन और सुइयां भी बरामद र्हुइं।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह किच्छा के रहने वाले बबलू नाम के युवक से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप मुहैया करते हैं और सिडकुल तथा वार्डों में जाकर नशे की लत युवाओं को महंगे दामों पर उपलब्ध कराते है। पूछताछ में यह भी बताया कि पुलिस को संदेह नहीं हो इसलिए वह बाईक पर परिवार की भांति बैठकर नशे की दवाइयां सप्लाई करते हैं पुलिस की चैकिंग के दौरान महिला को आगे करके चेकिंग नहीं होने देते थे। कोतवाल मोहन चन्द्र पाण्डे ने बताया कि पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उनको जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान आवास विकास पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश चन्द्र,एसआई मनोज जलाल, एएसआई चन्द्रप्रकाश बवाड़ी,एएनटीएफ यूनिट के हेड कां0भुवन पाण्डे,हेड कां0अनिल कुमार,विनोद खत्री,कंचन चौधरी,कल्पना नेगी आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi