पीलीभीत। बीसलपुर नगर स्थित शफी पब्लिक स्कूल में ‘मदर्स डे’ का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की माताओं को बैज लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के निर्माण में माताओं की अहम भूमिका को रेखांकित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करना रहा।
शिक्षण और संस्कार में माँ की भूमिका सर्वोपरि
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक अनीस अहमद खान ने कहा कि माताएं ही देश के भविष्य को गढ़ती हैं। बच्चे के लालन-पालन और उसे समाज में स्थापित करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी माँ की होती है। वहीं, निदेशक अहमद रज़ा खान ने बच्चों की नियमित उपस्थिति पर जोर देते हुए कहा कि यदि माँ यह सुनिश्चित करे कि बच्चा प्रतिदिन स्कूल जाए, तो उसे कभी ट्यूशन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने तर्क दिया कि कक्षा में कराया गया कार्य बच्चे की नींव मजबूत करता है।
प्रधानाचार्य शोएब खान ने अध्यापक और अभिभावक के आपसी संवाद को जरूरी बताते हुए कहा कि हम सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। बच्चे की मनोदशा को एक माँ से बेहतर कोई नहीं समझ सकता, इसलिए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए माताओं का सहयोग अनिवार्य है।
प्रतियोगिताओं में दिखा माताओं का उत्साह
राधा गुप्ता के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में माताओं के लिए कई दिलचस्प खेल और प्रतियोगिताएं रखी गईं, जिनमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
थ्रो द बॉल मे कमलेश कुमारी,
मैच द कलरफुल बोतल मे प्रीति
न्यूजपेपर फोल्डर मे iचित्रा
पॉप द बैलून मे समरीन
कलेक्ट बैंगल्स मे समरीन विजेता रहीं।
विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर श्रीमती समरीन को ‘सुपर मॉम’ की उपाधि से नवाजा गया।
सफल आयोजन और आभार
कार्यक्रम को सफल बनाने में फिजा खान, गुंजन भटनागर, नियम फरहान सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। समारोह के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी माताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान, फल और शीतल पेय वितरण के साथ हुआ।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)