रुद्रपुर। काशीपुर रोड एनएच 74 हाईवे पर धौलपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। बाइक सवार सड़क पर घूम रहे आवारा पशु से टकराकर गिर गया था तभी पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उसे रौंद दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम अलखदेवा निवासी 39 वर्षीय परविंदर सिंह उर्फ पिन्दर पुत्र रंजीत सिंह रुद्रपुर स्थित आस्था इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में कार्य करता था। मंगलवार रात करीब सवा दस बजे वह रोजाना की तरह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था जैसे ही वह धौलपुर के पास पहुंचा अचानक रास्ते में एक आवारा पशु आ गया जिससे टकराकर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई,वह सड़क पर जा गिरा इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने परविंदर को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई दुर्घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया मृतक की पत्नी,पुत्र और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,विधायक तिलकराज बेहड़,समाजसेवी सुशील गाबा सहित तमाम लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान लोगों ने आवारा पशुओं के कारण हाईवे पर आए दिन हो रहे हादसों पर गहरा रोष व्यक्त किया और प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

रूद्रपुर। सामाजिक कार्यकर्ता सुशील गाबा ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक के परिजनों व क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। उन्होने निराश्रित गौवंशीय पशुओं के कारण अनेकों मौतों पर गहरा रोष जताते हुये कहा कि इस समस्या का स्थायी निदान होना अत्यन्त आवश्यक है। सामाजिक कार्यकर्ता सुशील गाबा ने कहा कि वाकई निराश्रित पशुओं के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों, लिंक मार्गों पर गंभीर यातायात खतरों की स्थिति पैदा हो गयी है दिन हो या रात, हमेशा सडक पर चलनें वाले दोपहिया सवारों की जान हथेली पर होती है। आक्रोश भरे शब्दों में कहा शासन-प्रशासन केवल कागजात दिखाने में मिनटो की देरी पर ही मोटरसाईकिल सीज कर देता है लेकिन सैंकड़ों दुर्घटनाओं में नौजवानों की अकाल मौतों,उनके परिजनों की मर्मांतक चीखें शासन- प्रशासन के बहरे कानों तक नहीं पहुंच पाती, न ही उसकी आंखे यह सब देख पाती है। समाजसेवी जगदीश तनेजा ने कहा शीघ्र अतिशीघ्र राष्ट्रीय राजमार्गों, लिंक मार्गों का निर्बाध संचालन न होने पर आरटीओ व एनएसएआई अफसरों का घेराव किया जायेगा । इस दौरान रणजीत सिंह (पिता जी),सुखविंदर सिंह मक्कड़ (भाई),मंजीत सिंह मक्कड़,जगदीश तनेजा,हैप्पी रंधावा,सचिन मुंजाल,मोनू निषाद,जावेद अख्तर,सतपाल सिंह कालड़ा,दलीप सिंह मक्कड़,जिगर रंधावा,हरविंदर सिंह,अंकित चन्द्रा,शेरी,नारायण पाठक ,अमित गोयल,किशोर रस्तोगी,रोहित अरोड़ा आदि मौजूद थे।

(खबर में प्रयुक्त फोटो फाइल फोटो है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi