मथुरा, 2 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नौहझील मंयट स्थित एक प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद पर मासूम बच्चों का धर्मांतरण के लिए ब्रेनवॉश करने और उन्हें जबरन नमाज पढ़वाने के आरोप लगे हैं। 

नमाज और ब्रेनवॉश: आरोपी शिक्षक जान मोहम्मद पर आरोप है कि वह स्कूल में हिंदू बच्चों को नमाज पढ़ाता था और उन्हें इस्लाम अपनाने के लिए उकसाता था। बच्चों को बताया जाता था कि उनका धर्म अच्छा नहीं है और इस्लाम ही श्रेष्ठ है।राष्ट्रगान पर पाबंदी: शिकायत के अनुसार, शिक्षक बच्चों को राष्ट्रगान गाने पर डांटता था और विद्यालय में राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान करता था।

देवी-देवताओं का अपमान: बच्चों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अमर्यादित और आपत्तिजनक बातें बोलता था ताकि बच्चों के मन में अपने धर्म के प्रति घृणा पैदा हो सके।

बाहरी लोगों का प्रवेश: आरोप है कि स्कूल में ‘तबलीगी जमात’ जैसे बाहरी संगठनों के लोगों को भी बुलाया जाता था ताकि वे बच्चों को इस्लाम की शिक्षा दे सकें। 

प्रशासनिक कार्रवाई: भाजपा नेता दुर्गेश प्रधान (ब्लॉक अध्यक्ष, नौहझील) ने 30 जनवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) से इसकी लिखित शिकायत की थी। 

  1. निलंबन (Suspension): शिकायतों की शुरुआती जांच में आरोपों को सही पाते हुए BSA रतन कीर्ति ने आरोपी शिक्षक जान मोहम्मद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
  2. जांच कमेटी: इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
  3. संबद्धता: निलंबित शिक्षक को जांच पूरी होने तक नगला हुमायूँ प्राथमिक विद्यालय से संबद्ध (Attached) कर दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *