रूद्रपुर। तराई/रुद्रपुर की राजनीति में आज उस समय बढ़ा उलटफेर हो गया जब कांग्रेस का हाथ झटक मीना शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया,प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय में विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी में सदस्यता दिलाई जिसके बाद मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को गदा भेंट कर जताया आभार। आपको बता दें रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा संग पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा व अनिल शर्मा देहरादून भाजपा मुख्यालय पहुंचे जहाँ प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने विधायक शिव अरोरा की उपस्थिति मे कांग्रेस की कद्दावर नेता मीना शर्मा व पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा को पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वही भाजपा मे शामिल हुई मीना शर्मा व अनिल शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को गदा भेट कर उनका अभिवादन किया।

पूर्व पालिका अध्यक्ष व पूर्व रुद्रपुर विधानसभा प्रत्याशी मीना शर्मा ने कहा वर्षो कांग्रेस की सेवा महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकिन अनेकों दायित्वों को निर्वहन किया मगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा लाये गये नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अन्तर्गत महिला को संसद 33ः आरक्षण के बिल का विरोध करना कांग्रेस के महिला के प्रति दोहरे चरित्र को दिखाता है एक और लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा देती है दूसरी और नारी शक्ति वंदन का विरोध देश की प्रत्येक महिला का अपमान है कांग्रेस के पास ना नेता ना नियति।उन्होंने कहाँ जहाँ रुद्रपुर मे पूर्व विधायक द्वारा जिस प्रकार से वायरल ऑडियो के माध्यम घटिया भाषा का उपयोग कर अभद्रता की जो एक महिला कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती मगर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक को गले लगाने का कार्य किया यह दर्शाता है कांग्रेस पार्टी अपनी ही महिला नेत्री के साथ नहीं खड़ी हुई तो ऐसी पार्टी को नारी सम्मान की बात करने व नारी को उस पार्टी मे कोई सम्मान मिले इसकी कोई उम्मीद नहीं।वे भाजपा विधायक शिव अरोरा के आग्रह पर भारतीय जनता पार्टी परिवार मंे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में शामिल हुये हैं,हम भाजपा की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुऐ पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेगें। रुद्रपुर में विधायक शिव अरोरा के हाथों को मजबूत करते हुऐ आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में फिर से रुद्रपुर में कमल का फूल और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने मे रुद्रपुर सहित पार्टी जहाँ पार्टी आदेश करेगी वह पूरे समर्पण भाव से कार्य करेगें।

वही शर्मा दम्पत्ति ने भाजपा मंे शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा संग पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करने पहुंचें और गदा भेंट कर उनका आभार जताया। मीना शर्मा ने कहा आगे भी बड़ी संख्या मे लोग कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले हैं वह पुरा रुद्रपुर भ्रमण कर कांग्रेस के कथनी व करनी के खिलाफ प्रवास कर लोगो को जगरूक करने का कार्य करेगीं जनता का भविष्य भाजपा राज में सुरक्षित है और देश व प्रदेश के विकास की रफ्तार भाजपा राज मे सम्भव हो पायी है,उन्होंने कहा हम भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रसार घर घर जाकर करेगें। इस दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कांग्रेस डूबता जहाज है जहाँ आये दिन कांग्रेस से लोगो का मोह भंग होता जा रहा है।उन्होंने कहा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीना शर्मा व अनिल शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के समक्ष भाजपा की सदस्यता लीं है निश्चित रूप से उनके अनुभव और उनकी महिलाओं में पकड़ का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा साथ ही आगे भी कई बड़े चेहरे रुद्रपुर मे कांग्रेस का हाथ झटकने वाले हैं। विधायक शिव अरोरा ने शर्मा दम्पत्ति का भाजपा परिवार मंे स्वागत किया।विधायक बोले अब कांग्रेस रुद्रपुर में ऐसे नेताओं के भरोसे है जो महिलाओं के प्रति कैसी सोच रखते हैं यह रुद्रपुर जानता है कई ऑडियो वीडियो के माध्यम से लोगो ने उन नेता के घटिया सोच को देखा है आने वाले चुनाव मे कांग्रेस रुद्रपुर में साफ हो जायेगी तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी।भाजपा में शामिल होने वाले अनिल शर्मा,संजीव रस्तोगी महानगर सेवा दल अध्यक्ष,सुमित राय कांग्रेस नगर सचिव,दिनेश मौर्य महामंत्री कांग्रेस कमेटी,राम प्रसाद पूर्व अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ,पूनम गुप्ता महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष,अंजू जैन,सरोज रानी,श्वेता शर्मा महामंत्री नगर महिला कांग्रेस,सुदर्शन शर्मा आदि ने आज भाजपा की सदस्यता लीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री दीप्ती भरद्वाज, केपी राठी सहित अन्य लोग पार्टी कार्यालय देहरादून में मौजूद रहे।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *