​अमरिया PILIBHIT। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बगनेरा में आपसी विवाद के चलते एक युवक और उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बगनेरा निवासी ओमवीर गुरुवार दोपहर अपने घर से गल्ले के पैसे देने के लिए निकला था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही निवासी पप्पू ने उसे घेर लिया और बिना किसी कारण के गाली-गलौच शुरू कर दी। जब ओमवीर ने अभद्र भाषा का विरोध किया, तो आरोपी पप्पू ने उस पर हमला कर दिया और मारपीट करते हुए उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।
​घटना के दौरान जब पीड़ित के परिजन उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचे, तो आरोपी ने उनके साथ भी हाथापाई की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीणों को इकट्ठा होता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। जाते-जाते उसने पीड़ित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *