अमरिया PILIBHIT। थाना पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपी की पहचान समीर, निवासी बंगाली कॉलोनी, सितारगंज (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गांव धुंधरी निवासी हरदीप कुमार और उनके पिता कुंदनलाल ने आरोपी समीर को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से अलग-अलग स्थानों से चोरी किए गए छह मोबाइल फोन और 2250 रुपये की नगदी बरामद हुई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह स्मैक के नशे का बुरी तरह आदी है। अपनी नशे की लत और आर्थिक तंगी को पूरा करने के लिए वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी शातिर तरीके से देर रात घरों में घुसकर कीमती सामान, मोबाइल और नगदी पर हाथ साफ कर देता था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी ने क्षेत्र में अन्य किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)