​पीलीभीत। जनपद में बासमती निर्यात को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की पहल पर देश का दूसरा बासमती निर्यात विकास केंद्र आकार लेने जा रहा है। इसी क्रम में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने वाणिज्य मंत्रालय की इकाई ‘एपिडा’ को लीज पर दी गई सात एकड़ भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। विधायक ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस केंद्र को शीघ्र तैयार किया जाए और किसानों को इससे अधिकतम लाभ दिलाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर तेजी से काम शुरू करें। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने पीलीभीत को यह बड़ी सौगात देकर इसे विश्व मानचित्र पर स्थापित कर दिया है।
​इस केंद्र की स्थापना से न केवल अंतरराष्ट्रीय निर्यातकों का ध्यान पीलीभीत की ओर आकर्षित होगा, बल्कि स्थानीय किसानों को बासमती की नई और अधिक उपज देने वाली प्रजातियों की सीधी उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इससे क्षेत्र के किसानों के लिए वैश्विक बाजार के द्वार खुलेंगे, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि और आर्थिक समृद्धि आएगी। निरीक्षण के दौरान विधायक ने राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के जिला प्रतिनिधि कपिल अग्रवाल के साथ कृषि विभाग की हाई-टेक नर्सरी का भी अवलोकन किया और वहां तैयार किए जा रहे पौधों की तकनीक के बारे में जानकारी ली।


​परियोजना के महत्व को देखते हुए टांडा क्षेत्र के कृषकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बलविंदर सिंह बरार के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री और विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री महादेव गाइन, न्यूरिया मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह, प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी रामेश्वर दयाल गंगवार, और कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. एस.एस. ढाका समेत बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी व सम्मानित क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi