पीलीभीत। भारत विकास परिषद, शाखा टाइगर पीलीभीत का भव्य अधिष्ठापन समारोह आज राजकीय इंटर कॉलेज स्थित कृषि स्मार्ट भवन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांतीय महासचिव डॉ. अनिल सक्सेना, संरक्षक ज्ञानेंद्र अग्रवाल, रामावतार गुप्त और जिला प्रभारी डॉ. एसपीएस संधू द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों को परिषद का पटका, बैज और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। निवर्तमान सचिव ने बीते सत्र 2025-26 की उपलब्धियों की आख्या प्रस्तुत की, जिसके बाद सत्र 2026-27 के लिए निर्वाचित नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और उन्हें मनोनयन पत्र सौंपे गए।
मुख्य अतिथि डॉ. अनिल सक्सेना ने अपने संबोधन में नई टीम से परिषद की गरिमा को अक्षुण्ण रखने और इसके सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। संरक्षक राम अवतार ने संगठन में ‘टीम वर्क’ के महत्व पर जोर दिया, वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ने वित्तीय अनुशासन का पालन करते हुए शाखा की लोकप्रियता बढ़ाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान ‘मातृशक्ति’ के लिए आयोजित विशेष क्विज प्रतियोगिता में कुमकुम अग्रवाल ने बाजी मारी। शाखा सचिव मनोज मित्तल ने आगामी सत्र की कार्ययोजना पेश की और डॉ. आर.पी. गंगवार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय रहा कि पूरे आयोजन में ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ का पूर्णतः बहिष्कार कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)