सितारगंज। सितारगंज के चिन्तीमझरा वार्ड से एक 15 वर्षीय किशोर के रहस्यमयी ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। किशोर अपनी रेंजर साइकिल लेकर घर से निकला था, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश तेज कर दी है।

मामा के पास रह रहा था किशोर

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से इस्लामनगर (खटीमा) निवासी मो. रजा (15 वर्ष) पुत्र भूरा, पिछले एक साल से सितारगंज के चिन्तीमझरा वार्ड में अपने मामा फैजुल हसन के पास रह रहा था। रजा की मां शाजिया ने उसे बेहतर परवरिश के लिए अपने भाई के सुपुर्द किया था।

17 अप्रैल से है लापता

परिजनों ने बताया कि 17 अप्रैल की दोपहर रजा अपनी रेंजर साइकिल लेकर घर से निकला था। जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। मामा फैजुल हसन ने अपने सभी नाते-रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहाँ खोजबीन की, लेकिन रजा का कहीं पता नहीं चला।

पुलिस ने शुरू की तलाश

थक-हारकर परिजनों ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर ली है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही किशोर को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।


(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *