पीलीभीत। स्थानीय उपाधि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में शनिवार को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ के अंतर्गत एक भव्य मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर समाज में नारी सशक्तिकरण और महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर यह दर्शाया कि राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भागीदारी और उनका सम्मान सर्वोपरि है।


​इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. दुष्यंत कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ के ऐतिहासिक महत्व और इसकी उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी का भाव जागृत होता है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्रवक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और विद्यार्थियों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान हिंदी विभाग से डॉ. दिवाकर सिंह, समाजशास्त्र विभाग से डॉ. दुर्गेशधर द्विवेदी, वाणिज्य विभाग से डॉ. अमित कुमार सहित प्रदीप शर्मा, अजय कुमार, सोनू सिंह और बड़ी संख्या में स्वयंसेवी उपस्थित रहे। अंत में प्राचार्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *