तेलंगाना में 42 नक्सलियों के समर्पण के बाद राज्य को नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है। तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि नक्सली कमांडर सोडी मल्ला सहित 42 नक्सलियों के समर्पण के बाद राज्य नक्सल मुक्त हो गया है। श्री रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना राज्य समिति पूरी तरह भंग कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि 42 नक्सलियों ने पांच एके-47 राइफल, चार एसएलआर राइफल, दो देसी ग्रेनेड, एक हजार से अधिक कारतूस और 800 ग्राम सोने के साथ समर्पण किया। श्री रेड्डी ने कहा कि पुलिस विभिन्न क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी का पता लगाकर उन्हें हटाने के लिए समर्पण करने वाले नक्सलियों की सहायता ले रही है।
उन्होंने कहा कि समर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार से वित्तीय सहायता दी जा रही है और वे अपने रिश्तेदारों, दोस्तों से मिल सकते हैं और मीडिया से बातचीत कर सकते हैं। वर्ष 2024 से 2026 के दौरान 761 नक्सलियों ने 302 हथियारों के साथ तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)