वॉशिंगटन: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप के जीवन पर आधारित भव्य डॉक्यूमेंट्री 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन इसका जादू दर्शकों पर चलता नहीं दिख रहा है। लगभग 689 करोड़ रुपये (83 मिलियन डॉलर) के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म को खुद डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रमोट किया था।
इतने बड़े बजट और हाई-प्रोफाइल प्रमोशन के बावजूद, रिलीज के पहले दिन सिनेमाघरों से निराशाजनक आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, शुरुआती शो के लिए नाममात्र के टिकट ही बिके हैं। जानकारों का कहना है कि भारी प्रचार के बाद भी मेलानिया की कहानी को लेकर दर्शकों में वैसा उत्साह (Buzz) नहीं दिखा, जिसकी उम्मीद मेकर्स को थी। फ्लॉप शुरुआत के बाद अब सबकी नजरें वीकेंड के कलेक्शन पर टिकी हैं।