रूद्रपुर। रूद्रपुर की ज्वलंत होती जा रही गैस सिलेंडर व्यवस्था के चलते आम मजदूरों, गृहणियों,कारोबारियों सहित सभी तबको की आम जनता के दर्द को आज समाजसेवी सुशील गाबा अपनें दर्जनों साथियों एवं आम जनता के नुमाईंदों के साथ जिलाधिकारी नितिन भदौरिया से मिलने पहुंचे जहां जिलाधिकारी के ना होने से उन्होंने पीसीएस ऋचा शर्मा को ज्ञापन सौंपा। रूद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प,भदईपुरा,रम्पुरा आदि बस्तियों से लेकर रूद्रपुर इण्डेन ऐजेंसी,भारत ऐजेंसी,फाजलपुर व आवास विकास क्षेत्र तक में लग रही जनता की लाईनों से लेकर बन्द पडे प्रतिष्ठानों तक के चित्र संकलन कर पहुंचे समाजसेवी सुशील गाबा नें जिला प्रशासन को अवगत कराया कि विगत माह जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था को लेकर होम डिलीवरी के माध्यम से प्रत्येक उपभोक्ता को गैस सिलेंडर उपलब्ध करानें के निर्देश गैस ऐजेंसियों को दिये गये थे लेकिन रूद्रपुर के विभिन्न क्षेत्रों में होम डिलीवरी की व्यवस्था प्वांइट आफ सेल्स व्यवस्था में तब्दील हो गयी है।गैस वित्तरक अपनी मनमर्जी से किसी भी स्थान पर गैस वितरित कर रहें है।पहले से ही कमजोर आर्थिक स्थिति वाले हमारे मजदूर भाई -बहन अपनी दिहाड़ी छोड़कर सिलेंडरों के लिये लाईनों में लगनें को विवश हैं। इससे उन्हें भारी आर्थिक विषमताओं का सामना करना पड़ रहा है। मातृशक्ति,नौजवानों से लेकर वृद्ध तक की लाईने मानो इन सभी की पीड़ायें बयान कर रही हैं। समाजसेवी जगदीश तनेजा ने कहा कि कर्मशियल सिलेंडर न मिलने की वजह से रोजाना अपना होटल,ढाबा चलानें वाले लघु व मध्यम व्यापारी,उनमें काम करने वाले हजारों कामगार व कारीगर भी अपने रोजगार से महरूम हो गये हैं।इस दौरान पूर्व पार्षद मोनू निषाद व सुरेश गौरी,पार्षद प्रतिनिधि सचिन मुंजाल,गौरव गांधी,गौतम घरामी,राजेश तनेजा, विकास विश्वास,सिद्धांत ग्रोवर,अरुण अरोरा,हन्नी गंगवार.विशाल साहा.सागर बोस.मनोज घोष.ऋषभ वर्मा.करन निषाद.सुमित गुप्ता.ध्रुव निषाद,विशाल अनेजा.सुखवंत सिंह.सुकुमार मंडल.जयपाल टंडन,हर्ष अरोरा,छात्रसंघ उपाध्यक्ष जावेद अख्तर आदि मौजूद रहें।
क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं और सटीक अपडेट्स के लिए ‘Adhunik Duniya’ पोर्टल और हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें। ‘आधुनिक दुनिया’ – आपकी खबर, हमारी नजर।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं। )