रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सैकड़ों म्यूल अकाउंट्स को चिन्हित किया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बीते 24 घंटों में 24 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि साइबर ठग फर्जी सिम कार्ड के जरिए बैंक खातों (म्यूल अकाउंट्स) का संचालन कर लोगों से ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर रहे थे, जिससे जांच को जटिल बनाया जा सके। अब तक 100 से अधिक संदिग्ध खातों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से कई को फ्रीज करने की प्रक्रिया जारी है।

आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। हेली बुकिंग फ्रॉड, फर्जी वेबसाइट, कॉल सेंटर धोखाधड़ी और पेंशन फ्रॉड जैसे मामलों पर रोक लगाने के लिए खास रणनीति लागू की गई है।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि जनपद में साइबर अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वालों और फर्जी सिम के जरिए ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की अपील:
आमजन से अनुरोध है कि हेली बुकिंग या किसी भी ऑनलाइन सेवा के लिए केवल अधिकृत वेबसाइट का ही उपयोग करें। किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में दें।

खबरों की हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए ‘Adhunik Duniya’ पोर्टल और हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें। ‘आधुनिक दुनिया’ – आपकी खबर, हमारी नजर।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं। )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *