रुद्रपुर। जैन ग्लोबल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम को उद्दघोषणा दिवस के रूप में बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. शिवेंद्र कश्यप पूर्व डीन,गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर तथा प्रधानाचार्या श्रीमती रीना भारद्वाज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रो. शिवेंद्र कश्यप ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण अत्यंत आवश्यक है।प्रधानाचार्या श्रीमती रीना भारद्वाज ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति और परीक्षा परिणामों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इसके पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शत् प्रतिशत उपस्थिति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही वार्षिक गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों-छात्राओं तथा साइंस एग्जीबिशन और आर्ट एग्जीबिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया पुरस्कार प्राप्त कर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *