सितारगंज। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने पार्टी की मजबूती के लिए संदीप कुमार को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया है।
शुक्रवार को गांव वीरेंद्र नगर स्थित कार्यालय में गांव गोठा निवासी संदीप कुमार को पार्टी का पटका पहनकर
स्वागत किया गया। वहीं, आसपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने कहा कि संगठन के विस्तार और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधानसभा अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि उसे उम्मीद है कि संदीप के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
इधर, संदीप की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि संदीप दायित्वों का निर्वहन कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *