रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में प्रभारी अधिकारी/उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला सभागार में 24 देशी व 19 विदेशी मदिरा कुल 43 दुकानों का आवंटन लाटरी पद्धति से किया गया। मदिरा दुकानों हेतु कुल 257 आवेदन प्राप्त हुए।
      जनपद में कुल 152 मदिरा की दुकानों में से 132 मदिरा की दुकानों का नवीनीकरण किया जा चुका है। शुक्रवार को पुरानी 20 मदिरा की दुकानो व 23 नये मदिरा की दुकानों का आवंटन किया गया। जिसमे 07 विदेशी मदिरा की दुकान में मात्र एक-एक आवेदन आने पर विदेशी मदिरा की दुकान टनकपुर रोड खटीमा कमला जोशी, सिसैया सितारगंज गोविन्द सिंह मेहता, छोई रोड पुष्पा कशवाहा, धीमरखेड़ा सिंगारा सिंह, पिपलिया धौराडाम रोड अमरू निशा, नादेही अंशिका कण्डवाल, सुनपहर की दुकान वंशीधर मिश्रा को आवंटित हुई। इसी तरह किच्छा रोड सितारगंज की विदेशी मदिरा की दुकान हेतु 03 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे से लाटरी द्वारा नवजोत सिंह को आवंटित हुई।

चैती चौहरा विदेशी दुकान हेतु 26 आवेदन प्राप्त हुए लाटरी से अर्जून सिंह खोलिया को आवंटित हुई। रम्पुरा हेतु 13 आवेदन आवंटन मानसी बत्रा, बाजपुर दोराहा 02 आवेदन आवंटन लालबहादुर कुशवाहा, इन्द्रा कालोनी 06 आवेदन आवंटन हरीश चन्द्र जोशी, ढकिया गुलाबो 04 आवेदन आवंटन प्रतीक अग्रवाल, रामराज रोड मण्डी गेट बाजपुर 62 आवेदन आवंटन प्रकाश चन्द्र पाण्डे, धनौरी केला मोड़ 08 आवेदन आवंटन राजवीर सिंह, सकैनिया रोड 09 आवेदन परमेश अरोरा, सुल्तानपुर पट्टी 04 आवेदन आवंटन मनोज, निकट खुर्पिया फार्म किच्छा 08 आवेदन आवंटन नरेन्द्र चन्द्र गुरूरानी, परमानंदपुर 05 आवेदन प्राप्त हुए आवंटन जितेन्द्र सिंह को की गयी।


       देशी मदिरा में 11 दुकाने एकल आवेदन पर सितारगंज चीनीमिल रोड कैलाश चन्द्र, पुरनापुर टेड़ाघाट रूपेश कुमार, भगवंतपुर मानसी बत्रा, धीमरखेड़ा जसवंत सिंह, हल्दुआ साहू रूबी वर्मा, पटिया कौधाअसरफ भुपेश जायसवाल, पिपलिया धौराडाम रोड अमृत कुमार, प्रतापपुर रोड योगश चन्द्र जोशी, दुकड़ी बिचवा भुपेश जायसवाल, सुनपहर सतीश पाठक, बगियाघाट भूपेन्द्र सिंह कठायत को आवंटित हुई।

जबकि देशी मदिरा की दुकान मानपुर रोड 02 आवेदन आवंटन सावित्री देवी, अनाजमंडी काशीपुर 10 आवेदन आवंटन रूपेश कुमार, मलसागिरधरपरु 30 आवदेन आवंटन लोकेश कुमार सक्सेना, जाफरपुर 06 आवेदन आवंटन मानसी बत्रा, चक्की मोड 05 आवेदन आवंटन जितेन्द्र सिंह नेगी, छिनकी किच्छा 17 आवेदन आवंटन रामअयोध्या, बिन्दुखेड़ा रोड दानपुर आवेदन 02 आवंटन संजय सिंह, बानूसी 04 आवेदन आवंटन जसविन्दर सिंह, खुर्पिया फार्म किच्छा 06 आवेदन आवंटन अश्वनी कुमार, निकट परमानंदपुर 02 आवेदन आवंटन लाल सिंह, सकैनिया रोड आवेदन 02 आवंटन सौरभ कुशवाहा, पिपलिया बाजपुर आवदेन 02 आवंटन संदीप कुमार, निकट कोसी काटा बाजपुर आवेदन 03 आवंटन राजकुमार महरोत्रा को लाटरी पद्धति द्वारा दुकाने आवंटित हुई।


     इस दौरान प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र बिष्ट सहित आवेदनकर्ता व कर्मचारी मौजूद थे।  

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi