मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में खाकी का इकबाल एक बार फिर बुलंद हुआ है। पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी की अस्मत से खेलने वाले कलयुगी जिम ट्रेनर भीम सैनी को न सिर्फ दबोचा, बल्कि उसकी सारी ‘बॉडी बिल्डिंग’ धरी की धरी रह गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की लंगड़ाते हुए फोटो जारी की है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
भरोसे का कत्ल: घर आता-जाता था आरोपी
सनसनीखेज मामला शहर के मोहनपुरी इलाके का है। बताया जा रहा है कि आरोपी भीम सैनी का एक तलाकशुदा महिला के घर काफी समय से आना-जाना था। महिला को अंदाज़ा भी नहीं था कि जिस शख्स को वह घर में जगह दे रही है, उसकी नज़र उसकी 14 वर्षीय मासूम बेटी पर है। आरोपी ने अपनी बातों के जाल में फंसाकर किशोरी को हवस का शिकार बना डाला।
पुलिस का ‘स्पेशल ट्रीटमेंट’, निकली हेकड़ी
जब मामला पुलिस के पास पहुँचा, तो मेरठ पुलिस ने बिना देर किए दबिश दी और आरोपी भीम सैनी को धर दबोचा। पुलिसिया कार्रवाई के दौरान आरोपी की ऐसी ‘खातिरदारी’ हुई कि वह अब ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा है। पुलिस द्वारा जारी की गई लंगड़ाते हुए तस्वीर अपराधियों के लिए एक सीधा संदेश है कि मेरठ में बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का यही अंजाम होगा।
इलाके में भारी आक्रोश
इस घिनौनी वारदात के बाद इलाके के लोगों में भारी गुस्सा है। लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और मामले की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।
