ग्रेटर नोएडा | ग्रेटर नोएडा के व्यस्त बिसरख थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ एक मूर्ति गोलचक्कर के पास एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
चालक की सूझबूझ से बची जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार जैसे ही एक मूर्ति गोलचक्कर के पास पहुंची, उसमें से धुआं निकलने लगा। खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत कार रोकी और बाहर कूद गया। कुछ ही सेकंड में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चालक की मुस्तैदी के कारण इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
दमकल कर्मियों ने पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
सड़क पर मची अफरा-तफरी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सड़कों पर आवाजाही के बीच हुई इस घटना से एक मूर्ति गोलचक्कर के पास काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया और कार को किनारे लगवाया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *