पूर्व रेल मंत्री और राज्यसभा सांसद मुकुल रॉय का आज निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे। वे लंबे समय से कई बीमारियों से ग्रस्‍त थे। तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक मुकुल रॉय को पार्टी का दूसरा सबसे बड़ा नेता माना जाता था। श्री रॉय ने अपनी राजनीतिक शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि दिवंगत नेता को उनके राजनीतिक अनुभव और समाज सेवा के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।

गृह मंत्री अमित शाह ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि लंबे समय तक जनसेवा में लगे रहना संगठनात्मक कार्यप्रणाली और सार्वजनिक मुद्दों की उनकी गहरी समझ से परिभाषित था। श्री शाह ने उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi