रूद्रपुर। उत्तराखण्ड के विभिन्न जिलों में कई दशकों से मान्यता प्राप्त पत्रकार साथियों की निरस्त की गई प्रेस मान्यता के प्रकरण में पत्रकारों के आग्रह करने पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश शास्त्री और महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री व सूचना मंत्री पुष्कर सिंह धामी, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी और अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी से मिला। उनके समक्ष वार्ता के दौरान यह विषय प्रमुखता से उठाया गया वार्ता के बाद यह सकारात्मक आश्वासन मिला कि जिन साथियो पर आपराधिक मामले दर्ज हैं उन को छोड़ कर शेष पत्रकार साथियों की निरस्त की गई प्रेस मान्यता से सम्बन्धित सभी मामलों का यथाशीघ्र निस्तारण कर पुनः प्रेस मान्यता का नवीनीकरण कर दिया जाएगा। सबका साथ देने वाले महान पत्रकार..प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी ने कहा है किआप सब आश्वस्त रहें श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अपने साथियों के हितों के संरक्षण के लिए सदैव तत्पर है और अपने संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है ।इस समय विशेष जरूरत इस बात की है कि हम हमेशा की तरह एक रहें और नेक रहें।बताया कि वार्ता के दौरान हल्द्वानी के साथी दीपक अधिकारी के प्रकरण पर भी सार्थक वार्ता हुई। श्री नेगी ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पूरी मुस्तैदी के साथ आपके साथ है बस आप लोग एकजुटता बनाए रखें यही समय की जरूरत है।