रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत (बिट्टू चौहान) के नेतृत्व में गाबा चौक में आयोजित विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल युवा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र एवं प्रदेश की गरिमा के विरुद्ध की जा रही गतिविधियों के विरोध में अपनी आवाज बुलन्द कर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुये राहुल गांधी का पुतला फूंका।जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने अपने संबोधन में कहा कि देश आज विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे समय में जब विभिन्न देशों से विदेशी प्रतिनिधि भारत आए हुए थे उस दौरान दिल्ली में किए गए विरोध प्रदर्शनों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया जा सकता है। उन्होंने कहा लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है लेकिन देश की अन्तरराष्ट्रीय छवि और राष्ट्रीय सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। भारत आज युवाशक्ति के बल पर आगे बढ़ रहा है, राष्ट्रहित के खिलाफ किसी भी गतिविधि का हम लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करते रहेंगे।कार्यक्रम में जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा आदेश भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष अशोक नेगी, मंडल अध्यक्ष जय प्रताप भंडारी, विशाल सिंह, अभिषेक, रचित, केके त्रिपाठी, मनीष गोस्वामी, नवजोत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *