बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की गौर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी अमित कुमार को इटबहरा रेलवे क्रॉसिंग से पकड़ा गया है। आरोपी अपने गांव सुल्तानपुर भागने की फिराक में था।