पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के ऐलान के बाद अब राम मंदिर निर्माण की भी घोषणा की गई है। मुर्शिदाबाद में बनने वाली बाबरी मस्जिद की रेप्लिका से लगभग 90 किलोमीटर दूर 15 बीघा भूमि पर नादिया जिले के शांतिपुर में अयोध्या की तर्ज पर राम मंदिर बनाया जाएगा। भगवान राम की प्रतिमा वैसी ही होगी, जैसी 14वीं शताब्दी के बंगाली कवि कृत्तिबास ओझा द्वारा रचित कृतिवासी रामायण में वर्णित है, जो फुलिया में रहते थे।