बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र से हनी ट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिसकर्मियों और किसान यूनियन के नेता सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस गिरोह में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मंडल प्रवक्ता आदिल, सभासद शाहवेज, एक महिला फौजिया और उत्तर प्रदेश पुलिस के दो सिपाही लालू और पुनीत शामिल हैं।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभासद शाहवेज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। आरोप है कि महिला की मदद से लोगों को जाल में फंसाकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी। इस साजिश में सिपाहियों और रसूखदार लोगों की मिलीभगत से पीड़ित पर दबाव बनाया जाता था।किरतपुर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों, विशेषकर आरोपी सिपाहियों और भाकियू नेता की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह पुलिस विभाग से हो या किसी संगठन से। पुलिस अब फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की कोशिशों में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *