नयी दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार और प्रसिद्ध लेखक मार्क टली का रविवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके एक करीबी दोस्त ने यह जानकारी दी।
वह 90 वर्ष के थे। भारत पर उन्होंने कई किताबें लिखी थीं। कई पुरस्कारों से सम्मानित मार्क टली कुछ समय से बीमार थे और पिछले एक सप्ताह से साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे।