लखनऊ। राजधानी लखनऊ में DRI ने ड्रग तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। बीबीडी (BBD) थाना क्षेत्र के पास एक बस में छापेमारी कर टीम ने 10.4 करोड़ रुपये मूल्य की हाई-क्वालिटी हेरोइन बरामद की है। यह खेप लखनऊ से दिल्ली भेजी जा रही थी।
सादी वर्दी में दी दबिश
सटीक सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने सादी वर्दी में बस को रुकवाया और तलाशी शुरू की। संदेह के आधार पर जब एक यात्री की अटैची खोली गई, तो उसमें ड्रग्स के संदिग्ध पैकेट मिले। प्राथमिक जांच में इसके हेरोइन होने की पुष्टि हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में आंकी गई है।
नेपाल कनेक्शन की जांच
पुलिस ने मौके से संदीप नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली का निवासी बताया जा रहा है। जांच एजेंसियों को अंदेशा है कि इस नशे की खेप के तार नेपाल से जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि तस्करी के इस बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *