रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन रुद्रपुर में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड में जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन के अधिकारी एवं जवानों ने प्रतिभाग किया।

परेड के दौरान एसएसपी अजय गणपति ने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए उच्च स्तर का अनुशासन कायम रखने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम करने पर जोर दिया। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन को पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए।

परेड के दौरान जवानों को भविष्य की चुनौतियों और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से शस्त्रों के संचालन एवं रखरखाव से संबंधित जानकारी भी दी गई। पुलिसकर्मियों को शस्त्रों की नियमित देखभाल और उनके सुरक्षित संचालन के प्रति विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

परेड समाप्त होने के बाद एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi