रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने अधिवर्षता एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले सात पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई दी। उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए आभार जताते हुए उन्हें पुलिस परिवार का अभिन्न अंग बताया।

इस अवसर पर एसएसपी अजय गणपति ने सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी के उज्ज्वल एवं समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं।

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में पुलिस उपाधीक्षक भूपेन्द्र सिंह धौनी, उपनिरीक्षक पुष्कर दत्त भट्ट, अपर उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र फुलेरिया, शिवशंकर गुप्ता, आरक्षी भोपाल चन्द्र, कुक मोहन चन्द्र जोशी और ओ.पी. भगवान दास शामिल रहे।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा देना जिम्मेदारी और समर्पण का कार्य है। सेवानिवृत्त होने वाले सभी पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल में विभाग को महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसके लिए पूरा पुलिस परिवार उनका आभारी है।

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी सितारगंज, पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक, थानाध्यक्षों तथा पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi