नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को रविवार को उनके राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यह राज्य राष्ट्र निर्माण एवं देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।
मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आध्यात्मिक परंपराओं के कारण देवभूमि तथा शौर्य परंपरा के कारण वीरभूमि कही जाने वाली हिमाचल की धरती पर प्रकृति का असीम वरदान है जो इस राज्य के प्रति अद्भुत आकर्षण उत्पन्न करता है।’’