सितारगंज। गौ संरक्षण स्क्वाड ने छापेमारी कर कथित गोमांस की तस्करी कर रहें दो बाइक सवारों को रास्तें से गिरफ्तार किया है। जबकि, एक आरोपी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से करीब 22 किलो गोमांस बरामद किया है। वहीं, मामले में पुलिस में तीनों आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है।गौवंश संरक्षण स्क्वाड के प्रभारी पंकज बेलवाल ने बताया कि 13 अगस्त को वह पुलिस टीम के साथ गोकशी और गो तस्करी की रोकथाम के बाबत सितारगंज में गश्त कर रहे थे।इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन बाइक सवार गोमांस को बेचने के लेकर गांव नकटपुर और गांव बिथा जा रहे हैं। जिस पर पुलिस टीम ने गांव नकटपुर से बिथा जाने वाले मार्ग की घेराबंदी कर दो बाइक सवारों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी बाइक छोड़कर खेतों से भाग निकला।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान गांव महोलिया, बहेड़ी निवासी शकील अहमद (45) और गांव सिसैया, सितारगंज निवासी एजाज अहमद उर्फ गुड्डू (42) के रूप में की।पुलिस ने दोनों आरोपियों के बाइक की डिक्की से क्रमशः 13 किलो और 5 किलो मांस बरामद किया। वहीं, मौके से फरार आरोपी की बाइक से करीब चार किलो मांस बरामद किया। पुलिस ने तीनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है। इधर, पुलिस ने फरार आरोपी की पहचान गांव नकटपुरा, सितारगंज निवासी मोहम्मद हनीफ निवासी के रूप में की।
वहीं, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. त्रिभुवन प्रसाद ने बरामद मांस का परीक्षण कर प्रथम दृष्टया उसे गोवंशीय पशु का मांस बताया। पूछताछ में आरोपियों ने मांस को पैकेट बनाकर लोगों को बेचने की बात स्वीकार की है। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सितारगंज में पहले भी गोकशी के मामले दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।