बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र में थाना समाधान दिवस के दौरान एक नवविवाहित युवक ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। युवक ने आरोप लगाया कि शादी के महज दो दिन बाद उसकी पत्नी ने खाने में नींद की गोली मिलाकर उसे सुला दिया और घर में रखे जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गई।

पीड़ित जीवन लाल यादव के अनुसार, उसकी शादी 19 जुलाई को एक बिचौलिये के माध्यम से हुई थी। युवक का आरोप है कि शादी के लिए उसने बिचौलिये को एक लाख रुपये भी दिए थे। शादी के दो दिन बाद कथित तौर पर पत्नी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और घर से जेवरात व नकदी लेकर चली गई।

शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार अंबिका प्रसाद चौधरी और थाना प्रभारी दीपक सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने पीड़ित को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं, जबकि कथित रूप से फरार दुल्हन का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi