रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य के सभी गावों को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने के संकल्प को पूरा करने लिए रूद्रपुर विधानसभा के छह गांवों को सिडकुल की नेस्ले कम्पनी के सहयोग से आदर्श गांव का रूप दिया जा रहा है।

आज मीडिया से बातचीत करते विधायक शिव अरोरा ने बताया कि विधानसभा के छह गांवों छतरपुर, दानपुर, कीरतपुर, बागवाला,बिन्दुखेड़ा आदि को प्रथम चरण के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि नेस्ले कम्पनी द्वारा यहां ई कूड़ा वाहन, 40 गांवों के लिए सोलर लाईटें, छात्रों के लिए साईंस लैब, राबोटेक लैब, स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ आदि की सुविधायें उपलब्ध कराई जायेंगी। श्री अरोरा ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को घर के बाहर खाली स्थान पर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें कृषि करने, उनका प्रशिक्षण देने की भी व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा का हर गांव आदर्श गांव बने इस संकल्प को पूरा करने के लिए वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसके लिए वह क्षेत्र की निजी संस्थाओं का भी सहयोग ले रहे हैं उनके प्रस्ताव पर सिडकुल स्थित नेस्ले कम्पनी ने सहयोग के लिए कदम आगे बढ़ाकर क्षेत्र के छह गांवों में छात्रें के लिए आधुनिक लैब युक्त शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल, महिला जागरूकता व आत्मनिर्भता, सोलर लाईट आदि की सुविधायें उपलब्ध कराई जायेंगी। इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर कूड़ा वाहन व लैब में मरम्मत का कार्य भी कराया जायेगा। उन्होंने इसके लिए नेस्ले अधिकारियों सहित जिलाधिकारी, सीडीओ आदि का भी आभार व्यक्त किया। इस दौरान नेस्ले इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एचआर हैड विशाल गर्ग, छतरपुर प्रधान हरीश भट्ट, धर्मपुर प्रधान दीपक गोस्वामी, बिंदु खेड़ा प्रधान केवल सिंह, किरतपुर प्रधान आशीष यादव,दानपुर प्रधान मनदीप वर्मा,बागवाला प्रधान प्रमोद कुमार, गदरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, भाजपा नेता उपेंद्र चैधरी, मयंक कक्कड़ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi