रूद्रपुर। विद्युत विभाग की दो टीमों ने औचक निरीक्षण में दो भवनों में बिजली चोरी के मामले पकड़े, दोनों भवन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। जानकारी के अनुसार अन्नू अरोरा उपखण्ड अधिकारी विद्युत वितरण खण्ड,पुनीत कुमार सहायक अभियन्ता सतर्कता, पारूल कुमार अवर अभियन्ता भदईपुरा, खेमपाल राजपूत लाईन कर्मी व गणेश विश्वास लाईनकर्मीं विद्युत चैकिंग करते हुए मोहल्ला खेड़ा पहुंचे जहां सायना पत्नी अकबर के भवन में विद्युत चोरी का मामला पकड़ा। मौके पर केबल जब्त कर ली गई।वहीं उमेश सिंह राना अवर अभियन्ता विद्युत वितरण उपखण्ड रुद्रपुर प्रथम,कुलदीप सिंह सहायक अभियन्ता सतर्कता,अमित चन्द्र आर्या (गवाह), सहायक अभियन्ता, कुलदीप सिंह अवर अभियन्ता,शुभम कुमार अवर अभियन्ता व भीम

किशोर पाल लाईन कर्मी ने भी मोहल्ला खेड़ा में चैकिंग के दौरान मो. हसन पुत्र मो. नवी के भवन में विद्युत चोरी पकड़ी मौके से केबल जब्त कर ली गई,उक्त दोनों भवन स्वामियों के विरूद्व विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *