रुद्रपुर। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 7 फरवरी 2026 को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उस वायरल वीडियो के संज्ञान के बाद की गई जिसमें अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ देखा गया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित जांच करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर में मु0अ0सं0 061 वर्ष 2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय कोहली पुत्र कल्लू राम, निवासी वार्ड संख्या 21 रमपुरा रुद्रपुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध शस्त्र की खरीद-फरोख्त और इसके स्रोत को लेकर पूछताछ की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध हथियारों के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा। सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *